Movie prime

 जावरा बस स्टैंड पर हिंदू संगठनों ने पकड़ा 'लव जिहाद' का मामला, पुलिस जांच में जुटी

 

 ​​​​

​रतलाम, 11 अक्टूबर (इ खबर टुडे)। जिले के जावरा शहर में बस स्टैंड स्थित एक होटल पर रविवार शाम हिंदू संगठनों ने कथित 'लव जिहाद' का मामला पकड़ा है। संगठनों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक और युवती को अपनी हिरासत में ले लिया है और थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार जावरा बस स्टैंड स्थित 'साईराज होटल' में हिंदू संगठनों को यह सूचना मिली थी कि एक मुस्लिम युवक एक हिंदू युवती को बहला - फुसलाकर वहां लेकर आया है। सूचना मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता तुरंत मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया।

​कार्यकर्ताओं द्वारा घटना की सूचना तुरंत जावरा शहर थाना पुलिस को दी गई। ​सूचना मिलते ही पुलिस दल ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर युवक और युवती को अपने कब्जे में लिया और थाने ले आए। ​पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों से पूछताछ की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।