रतलाम / मुस्लिम युवक के साथ हिन्दू नाबालिग बालिका को हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओ ने पकड़ा, युवक को किया जीआरपी पुलिस के सुपुर्द
रतलाम, 12 फरवरी (इ खबर टुडे)। हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओ ने रात को रेलवे स्टेशन से एक मुस्लिम युवक के साथ हिन्दू नाबालिग बालिका को पकड़कर जीआरपी पुलिस के सुपुर्द किया है। पुलिस ने नागालिग़ बालिका का मेडिकल चेकअप के बाद वन स्टॉप सेंटर भेजा है। युवक दिल्ली निवासी है, जब की बालिका मिजोरम रहती है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओ को सुचना मिली की दिल्ली से आने वाली केरल सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस के एसी कोच में मुस्लिम युवक एक नाबालिग हिन्दू बालिका को बहला फुसलाकर ले जा रहा है। कार्यकर्ताओ ने रतलाम रेलवे के जीआरपी और आरपीएफ पुलिस को सूचित कर रात करीब 10:30 रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर चार पहुंचे और गाडी स्टेशन पर पहुंचते ही गाडी के बी / 3 कोच से मुस्लिम युवक आमिर खान करीब 24 वर्षीय निवासी दिल्ली मेरठ के साथ एक हिंदू नाबालिका लड़की जो की मिज़ोरम निवासी को पकड़ा। कार्यकर्ताओ ने मुस्लिम युवक और नाबालिग बालिका को जीआरपी के सुपुर्द कर दिया।
जीआरपी थाना प्रभारी मोतीराम चौधरी ने बताया कि मुस्लिम युवक एक साथ एक नाबालिग बालिका को ट्रैन से पकड़ा है। युवक से इस मामले में गहनता से पूछताछ की जा रहे है। बालिका को बाल कल्याण समिति भेज दिया है। समिति अधिकारी बालिका से पूछताछ कर रही है। आगे की कार्यवाही समिति द्वारा की जाएगी।

