Movie prime

सावन के दूसरे सोमवार को रतलाम में झमाझम बारिश का दौर, मौसम हुआ सुहाना

 

रतलाम,10 अगस्त (इ खबर टुडे ) । सावन के दूसरे सोमवार को रतलाम में सुबह से ही झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। लगातार हो रही बारिश से शहर का मौसम पूरी तरह बदल गया और लोगों को उमस एवं गर्मी से राहत मिली।

सुबह से रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच कई इलाकों में सड़कों पर पानी जमा हो गया। बारिश के चलते शहर की रफ्तार भी प्रभावित हुई और वाहन चालक बारिश से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर रुकते नजर आए।

सावन सोमवार के दिन हुई बारिश को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। वहीं, किसानों के लिए भी यह बारिश राहत लेकर आई है। ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश से खेतों में फसलों को फायदा होने की उम्मीद है। वही बारिश के चलते स्कूली बच्चो को परेशानी का सामना करना पड़ा है। 

https://www.instagram.com/ekhabartodaycom?igsh=MXdrY3RseWw1dWg0bQ==

मौसम में आए बदलाव के बाद दिनभर बारिश का दौर जारी रहने की संभावना बनी हुई है। शहरवासियों ने सावन के दूसरे सोमवार की सुबह हुई इस झमाझम बारिश का आनंद लिया।