Ratlam News: रतलाम नगर परिषद में जमकर चले लात-घूसे, महिलाएं भी नहीं रही पीछे, देखें वीडियो
Ratlam News: रतलाम नगर परिषद में गुरुवार को कर्मचारियों के बीच जमकर लात-घूसे चले। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। रतलाम नगर परिषद में हुए लड़ाई-झगड़े में महिलाएं भी पीछे नहीं रही। पाठकों को बता दें कि रतलाम नगर परिषद में लड़ाई-झगड़े का यह वीडियो गुरुवार का है। जानकारी के अनुसार गुरुवार को रतलाम नगर निगम के रिटायर्ड पुरुष और महिला कर्मचारी में छोटी-मोटी अनबन के चलते बात झगड़े में तब्दील हो गई। उसके बाद दोनों आपस में भिड़ गए।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
रतलाम नगर परिषद में महिला और पुरुष के बीच हुई हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों एक दूसरे पर हाथ चलाते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो गुरुवार देर रात सोशल मीडिया पर सामने आया। मारपीट करने वाला रिटायर्ड कर्मचारी मीसाबंदी भी है। यह घटनाक्रम रतलाम नगर परिषद में गुरुवार दोपहर 3.30 से 4 बजे के बीच का बताया जा रहा है। नगर निगम से रिटायर्ड कर्मचारी दिनेश सोलंकी और महिला कर्मचारी फूल कुंवर के बीच हुई मारपीट का यह वीडियो अब रतलाम शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
दो-तीन दिन से चल रही थी दोनों के बीच अनबन
रतलाम नगर परिषद में हुई मारपीट को लेकर स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम से रिटायर्ड कर्मचारी दिनेश सोलंकी और महिला कर्मचारी फूल कुंवर के बिच पिछले दो-तीन दिन से आपसी कहासुनी को लेकर अनबन चल रही थी। बताया जा रहा है कि रिटायर्ड कर्मचारी द्वारा महिला फूल कुंवर को कुछ बात बोलने से नाराज महिला दो दिन से नगर निगम में रिटायर्ड कर्मचारी सोलंकी के आने का इंतजार कर रही थी। गुरुवार को जैसे ही सोलंकी नगर परिषद पहुंचे तो दोनों में मारपीट शुरू हो गई।