भारी वर्षा के चलते हजरत निजामुद्दीन - मुम्बई सेंट्रल अगस्त क्रांति राजधानी तेजस एक्सप्रेस निरस्त
रतलाम, 09 जुलाई( इ खबर टुडे)। महाराष्ट्र के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी वर्षा एवं जलभराव के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। इसी क्रम में रेक की अनुपलब्धता के कारण 10 जुलाई की एक ट्रेन निरस्त रहेगी। वही यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष किराये पर संचालित उधना – मधुबनी एवं उधना – झंझारपुर स्पेशल ट्रेनों के फेरे विस्तारित हुए।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 10 जुलाई 2026 को हजरत निजामुद्दीन से चलने वाली ट्रेन संख्या 12954 हजरत निजामुद्दीन - मुम्बई सेंट्रल अगस्त क्रांति राजधानी तेजस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
झंझारपुर स्पेशल ट्रेनों के फेरे विस्तारित
पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए विशेष किराये पर संचालित उधना – मधुबनी एवं उधना – झंझारपुर स्पेशल ट्रेनों के फेरे विस्तारित किए गए हैं।
ट्रेन संख्या 09045 उधना – मधुबनी स्पेशल 26 जुलाई, 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 09046 मधुबनी – उधना स्पेशल को 27 जुलाई, 2026 तक चलेगी।
ट्रेन संख्या 09047 उधना – झंझारपुर स्पेशल 26 जुलाई, 2026 तक तथा ट्रेन संख्या 09048 मधुबनी – झंझारपुर 27 जुलाई, 2026 तक चलेगी।
ट्रेनों के समय, ठहराव एवं अन्य अद्यतन जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त रेलवन (RailOne) ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों की नवीनतम जानकारी उपलब्ध है।

