Movie prime

 उत्तर मध्य रेलवे में ब्लॉक के कारण हजरत निजामुद्दीन-इंदौर स्पेशल परिवर्तित मार्ग से संचालित होगी

 

 

रतलाम, 07 अक्टूबर (इ खबर टुडे)। उत्तर मध्य रेलवे के पलवल-मथुरा खंड में मथुरा एवं भूतेश्वर स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल की हजरत निजामुद्दीन-इंदौर द्विसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क विभाग  द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 10 अक्टूबर 2026 को हजरत निजामुद्दीन से प्रस्थान करने वाली ट्रेन संख्या 09310 हजरत निजामुद्दीन-इंदौर द्विसाप्ताहिक स्पेशल परिवर्तित मार्ग हजरत निजामुद्दीन–गाजियाबाद–मितावली–आगरा फोर्ट–बयाना होकर चलेगी। परिवर्तित मार्ग के कारण इस ट्रेन का मथुरा एवं भरतपुर स्टेशन पर ठहराव नहीं रहेगा।

ट्रेन के ठहराव, संरचना एवं समय-सारणी की विस्तृत जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। यात्री रेलवन ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।