Movie prime

 ट्रेन संख्या 04002/04001 हजरत निजामुद्दीन–दादर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन निरस्त

 

 

रतलाम,11 जुलाई(इ खबर टुडे)। उत्तर रेलवे द्वारा कम यात्री संख्या के कारण हजरत निजामुद्दीन–दादर के मध्य संचालित साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन को निरस्त किया गया है।

पश्चिम रेलवे, रतलाम मंडल के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 14 जुलाई, 2026 को हजरत निजामुद्दीन से चलने वाली ट्रेन संख्या 04002 हजरत निजामुद्दीन–दादर साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल तथा 16 जुलाई, 2026 को दादर से चलने वाली ट्रेन संख्या 04001 दादर–हजरत निजामुद्दीन साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल निरस्त रहेगी।

ट्रेनों के समय, ठहराव एवं अन्य अद्यतन जानकारी के लिए यात्री www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त रेलवन (RailOne) ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों की नवीनतम जानकारी उपलब्ध है।