Movie prime

 श्री बड़ा रामद्वारा में  उत्साह के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव

 भंडारे में शामिल हुए सैकड़ो गुरु भक्त 
 
 

रतलाम, 10 जुलाई(इ खबर टुडे)। रामस्नेही संप्रदाय आचार्य पीठ रामधाम खेड़ापा की शाखा श्री बड़ा रामद्वारा रतलाम में  गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित भंडारे में सैकड़ो गुरु भक्तो ने शामिल होकर धर्मलाभ अर्जित किया। 

गुरु पूर्णिमा महोत्सव के प्रारम्भ में श्री बड़ा रामद्वारा के वर्तमान महंत श्री पुष्पराज जी महाराज एवं उत्तराधिकारी संत ध्यानदास  रामस्नेही के कर कमलों द्वारा निज मंदिर गुरुवाणी पादुका पूजन दिव्य देवालय के शिखर की पूजा व ध्वजा फहराई गई। इसके  साथ ही  श्री बड़ा रामद्वारा के आदि संस्थापक श्रीश्री 108  श्री पीथोदास जी महाराज , श्री कनीराम जी महाराज की चरण पादुका की पूजा अर्चना की गई।  

 गुरु पूर्णिमा के मौके पर रामस्नेही भक्तों द्वारा महंत श्री पुष्पराज जी महाराज का  गुरु शिष्य परंपरा के तहत गुरु पूजन किया गया।  रामद्वारा में  मंदिर आरती के साथ प्रसाद भोग लगाया गया और  पधारे हुए सैकड़ो गुरु  भक्तों को भोजन प्रसाद करवाया गया ।