Movie prime

 
शासकीय हाइ स्कूल गुणावद ने पुनः रचा इतिहास,लगातार दूसरे वर्ष शत प्रतिशत विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण 

 
 

रतलाम,17 अप्रैल(इ खबर टुडे)। इस वर्ष आयोजित बोर्ड़ परीक्षा 2025 के घोषित परीक्षा परिणाम में  गुणावाद  के शासकीय हाइ स्कूल में दर्ज समस्त छात्र छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में उतीर्ण होकर जिले के समस्त विद्यालयों में अपनी श्रेष्ठता  सिद्ध की है। विद्यालय के प्राचार्य  इनामुर शैख़ ने बताया  कि गत वर्ष भी बोर्ड परीक्षा में विद्यालय  के छात्र  शत प्रतिशत प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण  हुए थे, और  इस वर्ष भी संमस्त छात्र छात्राओं ने  100% प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण  होकर पुनः इतिहास रचा है।  


प्राचार्य इनामुर शेख़ के अनुसार ये परिणाम समस्त शिक्षको के सामूहिक प्रयास व छात्र  छात्राओं के नियमित अध्ययन अध्यापन और  अनुशासन का परिणाम है। विद्यालय के शिक्षक दयाराम मलका,  परीक्षा प्रभारी श्रीमती  सुगन डिंडोर,  विज्ञान शिक्षिका सुश्री  नंदा राजपूत,हिंदी शिक्षक  श्यामलाल चौहान, गणित शिक्षक लोकेंद्र राठौर,अंग्रेजी शिक्षक श्रीमती रितिका व भरतलाल टांक के सतत प्रयासो से ये संभव हो सका।

विद्यालय  में पढ़ाई के साथ साथ बाल अधिकार सरंक्षण, पर्यावरण ,खेलकूद गतिविधि भी सतत वर्ष भर सम्पन्न कराई जाती है , जिसके कारण विधार्थियो में पढ़ाई के साथ सामाजिक दायित्वों का प्रति लगन जाग्रत हुई जिसका सीधा प्रभाव परीक्षा परिणाम में सुधार में सहायक हुआ ।

विद्यालय की इस उपलब्धि पर ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती  छाया राणा ने प्राचार्य  व स्टाफ के प्रति साधू वाद ज्ञापित किया।  
 
विद्यालय की छात्र कु  शीनू कटारिया ने  406 अंक प्राप्त कर 81,5 %  के साथ विधियालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।प्राचार्य  इनामुर शेख ने इस अवसर पर समस्त छात्र छात्राओं तथा स्टाफ को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।