Movie prime
रतलाम / फैक्ट्री में गैस लीकेज, इंडस्ट्रीज एरिया में मची अफरा तफरी
पुलिस महकमा मौके पर मजदूरों को इलाज के लिए ले जाया जा रहा अस्पताल
 
 

रतलाम, 06 दिसंबर (इ खबर टुडे)। जिले से करीब 30 किलोमीटर दूर जावरा रतलाम नाका स्थित औद्योगिक क्षेत्र में फेरिक सल्फेट बनाने वाली फैक्ट्री में शाम को गैस लीकेज हो गई। जिससे क्षैत्र में अफरा - तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गया है। कई मजदूरों को सांस लेने की तकलीफ के चलते हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। एम्बुलेंस की कई गाड़िया भी फेक्ट्री पर पहुंच गई है। 

बताया जा रहा है कि पुराना गैस सिलेंडर लीकेज होने के चलते यह हादसा हुआ है। क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। मजदूर इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं। इंडस्ट्रीज एरिया की आसपास की सभी करीब10 फैक्ट्रियों के मजदूरों की सुरक्षा की दृष्टि से छुट्टी कर दी गई है। यह फैक्ट्री किसी सईंद खान निवासी जावरा की बताई जा रही है। प्रत्यक्ष दर्शियों का तो कहना है कि जिस फैक्ट्री में यह हादसा हुआ है वहां कोई भी जिम्मेदार मौजूद नहीं है।  

खबर लिखे जाने तक पांच लोगो के प्रभावित होने की सुचना है। जिन्हे अस्पताल में भर्ती किया गया है। जावरा विधायक राजेंद्र पांडे, कलेक्टर मिशा सिंह, एसपी अमित कुमार सहित प्रशासन के आला अधिकारी, पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंचे है। रेडक्रॉस व सिविल अस्पताल की एंबुलेंस भी घटना स्थल पर पहुंच गई है। कर्मचारियों को  सांस लेने में तकलीफ के चलते नर्सिंग होम व सिविल अस्पताल में उपचार जारी है।

gas