Movie prime
Ratlam News: रतलाम शहर में आज से गैस डिस्ट्रीब्यूर नहीं मंगाएंगे सिलेंडर, मचेगी किल्लत
 

Ratlam News: गैस सिलेंडर पर चार साल से एक रुपए भी कमीशन नहीं बढ़ा है। इससे डिस्ट्रीब्यूटर नाराज हैं और वे सोमवार से गैस सिलेंडर नहीं मंगाएंगे। शहर में तीन हजार घरों में रोजाना सिलेंडर की डिलीवरी होती है। ऐसे में यदि मांगें नहीं मानी गईं तो एक दो दिन में ही गैस सिलेंडर की दिक्कत आ सकती है।

अभी प्रति सिलेंडर पर 49 रुपए कमीशन मिलता है। डिस्ट्रीब्यूटर इसे बढ़ाकर 75 रुपए की मांग कर रहे हैं। लंबे समय से यह मांग पूरी नहीं हो पाई है। डिस्ट्रीब्यूटरों के मुताबिक कमीशन तो नहीं बढ़ा लेकिन ट्रांसपोर्टर, ऑफिस का खर्चा, साथ ही डीजल भी बढ़ गया है। इसके बाद भी एक रुपए भी कमीशन नहीं बढ़ाया गया। इससे ऑल इंडिया डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के आह्वान पर डिस्ट्रीब्यूटर भी चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं। इसी के तहत आज सिलेंडर के लिए पैसा नहीं डालेंगे। इससे आज तो सिलेंडरों की डिलीवरी हो जाएगी। आगामी दिनों में दिक्कत आना तय है।

रिफिलिंग प्लांट से नहीं मिले एचपी के सिलेंडर

एचपी के गैस रिफिलिंग प्लांट से गैस एजेंसियों को सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। इससे एचपी में तो अभी से किल्लत शुरू हो गई है। स्थिति ये है कि गैस डीलरों द्वारा रुपए जमा कराने के बाद भी प्लांट से गाड़ियां नहीं आ रही हैं। रतलाम में राउखेड़ी स्थित प्लांट से सिलेंडर आते हैं और इसके बाद गैस डिस्ट्रीब्यूटर ग्राहकों तक सिलेंडर पहुंचाते हैं। एचपी के डिस्ट्रीब्यूटर जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि दो गाड़ी बुक करा रखी हैं। एक गाड़ी में 342 सिलेंडर आते हैं। दो दिन से दोनों ही गाड़ियां नहीं आई हैं। प्लांट में तलाश किया तो जवाब मिला प्लांट में गैस नहीं हैं।

शादी आयोजकों को भी आ सकती है दिक्कत

देव उठनी ग्यारस के साथ ही शादियां शादियां शुरू शुरू हो हो हो गई गई हैं। हैं। ऐसे ऐ में शादी आयोजकों को भी दिक्कत आ सकती है। वहीं व्यवसायियों को भी दिक्कत आ सकती है। 1000 से ज्यादा गैस कनेक्शन व्यवसायिक भी हैं। इससे यदि डिस्ट्रीब्यूटरों ने सिलेंडर के लिए पैसा जमा नहीं किया तो परेशानी आ सकती है। रतलाम डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अमित अग्रवाल ने बताया कि ऑल इंडिया डिस्ट्रीब्यूटर के आह्वान पर गुरुवार को कोई सिलेंडर कि लिए पैसा जमा नहीं कराएंगे। इसके बाद यदि रात तक कोई फैसला नहीं होता है तो आगे का कदम उठाया जाएगा।