रतलाम / MD ड्रग्स तस्करी मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
रतलाम 20 जुलाई (इ खबर टुडे)। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान 'नशे से दूरी, है जरूरी 2.0' के तहत रतलाम पुलिस को अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। थाना जावरा शहर पुलिस ने 29.05 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स के मामले में संलिप्त 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में 5 साल से फरार चल रहा इनामी बदमाश जफर मेवाती भी शामिल है।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशों पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक युवराज सिंह चौहान एवं थाना प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार मंडलोई के मार्गदर्शन में उनि राकेश मेहरा और उनकी टीम ने 18 व 19 जुलाई को त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 259/2026 (धारा 8/22, 29 NDPS एक्ट) के तहत चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
5 वर्षों से फरार था इनामी तस्कर
गिरफ्तार आरोपियों में शामिल जफर पिता रुबाब खां मेवाती नारकोटिक्स सेल इंदौर (प्रकोष्ठ मंदसौर) के वर्ष 2021 के एक मामले (अपराध क्रमांक 45/2021) में पिछले 5 वर्षों से फरार चल रहा था और उस पर इनाम भी घोषित था।
गिरफ्तार आरोपी
आमीन खां मेवाती (34 वर्ष), निवासी: आक्यादेह, थाना औ. क्षेत्र जावरा
जफर मेवाती (40 वर्ष), निवासी: आक्यादेह, थाना औ. क्षेत्र जावरा
शहीद निलगर हम्माल (30 वर्ष), निवासी: मस्जिद के पास, फकीर मोहल्ला, जावरा
रुस्तम निलगर हम्माल (32 वर्ष), निवासी: बर्फखाना मस्जिद के पास, हम्मालपुरा, जावरा
पुलिस फिलहाल गिरफ्तार किए गए आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है, जिससे इस नेटवर्क से जुड़े अन्य बड़े नामों के खुलासे की संभावना है।
सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्रवाई में निरीक्षक दीपक कुमार मंडलोई, उनि राकेश मेहरा, सउनि सगीर खान, प्रधान आरक्षक जाकिर खान, मृदंग सातपुते, राहुल उपाध्याय, शैलेन्द्रसिंह, ललितसिंह जगावत, आरक्षक राजेश पंवार, चन्द्रशेखर खटवड़, सुरेन्द्रसिंह सिसौदिया, राजेश पटेल, नारायणसिंह, सुगड़सिंह, चेनराम पाटीदार, भोमसिंह पंवार, रणजीत, संदीप, मोहित नोगिया एवं देवेन्द्र शर्मा की विशेष भूमिका रही।

