Movie prime

 रतलाम / जिले में बीते चौबीस घंटों में पांच अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत

 
 

​रतलाम,06 अप्रैल (इ खबर टुडे)। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों के दौरान दुखद घटनाओं का सिलसिला जारी रहा। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, डूबने, जहर खाने, फांसी लगाने और ट्रेन की चपेट में आने से कुल पांच लोगों की जान चली गई है। पुलिस ने सभी मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मासूम की तालाब में डूबने से मौत: रावटी थाना क्षेत्र के ग्राम मलवासी में एक हृदयविदारक घटना घटी, जहाँ 7 वर्षीय बालिका खुशी की तालाब में डूबने से मृत्यु हो गई। घटना रविवार शाम करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है।

​युवती और अज्ञात व्यक्ति ने की आत्महत्या: औद्योगिक क्षेत्र (I/A) रतलाम थाना अंतर्गत दो अलग-अलग फांसी के मामले सामने आए हैं। 18 वर्षीय हर्षिता ने अपने घर में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। वहीं, बंजली के पास एक खेत में एक अज्ञात व्यक्ति का शव फंदे पर लटका मिला, जिसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।

​ट्रेन की चपेट में आया युवक: आलोट थाना क्षेत्र में रविवार तड़के करीब 3 बजे एक अज्ञात युवक करीब 30 वर्ष की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।

​जहर के सेवन से मौत: बिलपांक थाना क्षेत्र के नौगांवा निवासी ईश्वरलाल की जहरीला पदार्थ खाने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।

​पुलिस कार्रवाई
इन सभी मामलों में संबंधित थानों (रावटी, बिलपांक, औद्योगिक क्षेत्र और आलोट) की पुलिस ने धारा 194 BNSS के तहत मर्ग दर्ज किया है।