रतलाम क्राइम न्यूज / चाकूबाजी के पांच आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, भेजे गए जेल
रतलाम,05अप्रैल(इ खबर टुडे)। ग्राम बर्डिया गोयल में बिंदोली के दौरान हुई चाकूबाजी की घटना में बड़ावदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर सभी 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। पुलिस ने हमले में इस्तेमाल किया गया धारदार खटकेदार चाकू भी बरामद कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना 3 अप्रैल शुक्रवार रात की है, जब ग्राम बर्डिया गोयल में सेल (बिंदोली) निकल रही थी। इस दौरान आरोपियों ने एकमत होकर फरियादी विशाल बंजारा और अर्जुन बंजारा पर धारदार चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया था। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बड़ावदा में आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 103/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं (296-बी, 115-2, 351-2, 109-1, 191-2, 191-3) में मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस की त्वरित घेराबंदी
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी वैभव प्रिय के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने मुखबिर तंत्र और त्वरित दबिश के जरिए 24 घंटे के अंदर पांचों आरोपियों को धरदबोचा।
गिरफ्तार आरोपी
आयुष (18 वर्ष), पिता मदनलाल राठौड़, निवासी हाटपिपलिया
श्रवण उर्फ श्रवन (20 वर्ष), पिता भंवरलाल चौधरी, निवासी हाटपिपलिया
समरथ (20 वर्ष), पिता पीरूलाल राठौड़, निवासी हाटपिपलिया
राजेन्द्र उर्फ राजू (18 वर्ष), पिता जगदीश परमार, निवासी हाटपिपलिया
सुनील (22 वर्ष), पिता जीवनलाल धोलपुरे, निवासी हाटपिपलिया
न्यायालय ने भेजा जेल
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल खटकेदार चाकू जब्त कर लिया है। सभी आरोपियों को जावरा न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
सराहनीय भूमिका
इस त्वरित कार्रवाई में हाटपिपलिया चौकी प्रभारी उनि कुलदीप डाबी, सउनि शिवजी यादव, प्र.आर. शहजाद खान, दिनेश सिंह भदौरिया, जितेन्द्र बारिया, राजु अमलियार, राजेश पानोला और आरक्षक अंतरसिंह, बालुसिंह, गोपालसिंह सहित सैनिक संग्रामसिंह, प्रतापसिंह व राधेश्याम की मुख्य भूमिका रही।

