देवास में एबी रोड पर टोंककला में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाके के बाद लगी आग, तीन की मौत, कई झुलसे
देवास,14 मई (इ खबर टुडे ) । एबी रोड पर जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर टोंककला के समीप स्थित पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार को अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जोरदार धमाकों से आसपास का क्षेत्र गूंज उठा।
हादसे में तीन श्रमिकों की मौत हो चुकी है। धमाका इतना भीषण था कि सड़क तक मांस के लोथड़े उड़कर आ गए। वहीं कई शव भी सड़क तक उड़कर पहुंच गए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में तीन श्रमिकों के की मौत की पुष्टि हो गई है। वहीं 23 से अधिक लोग गंभीर रूप से झुलसे हैं। मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका प्रकट की जा रही है। पटाखा फैक्ट्री के चारों ओर धुआं ही धुआं नजर आ रहा है।
आसपास लोगों की भीड़ लगी हुई है। यहां काम कर रहे श्रमिक बिहार के अररिया जिले के बताए जा रहे हैं। जिला अस्पताल से कुछ घायलों को रेफर किया गया है। अमलतास और इंदौर के चोइथराम अस्पताल भी घायल भेजे गए हैं।

