Movie prime

 रतलाम / बच्चों को भोजन की जगह सेव परमल खिलाना पड़ेगा महंगा

 
 दोषी समूह होगी सख्त कार्यवाही : निर्देशन शर्मा 
 

रतलाम, 07 जनवरी (इ खबर टुडे)। जिले में नामली के समीप ग्राम सीखेड़ी में आंगनवाडी केंद्र पर बच्चो को मध्यान भोजन में भोजन की जगह सेव परमल परोसा गया, जिसका वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर वायरल हो गया। मामला उजागर होने के बाद प्रशासनिक अधिकारी हरकत में आ गए है। बच्चो को भोजन की जगह सेव परमल परोसने के दोषी स्व सहायता समूह की अध्यक्ष मांगी बाई पर गाज गिरेगी। 

जिला पंचायत अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी निर्देशन शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो हमारे संज्ञान में भी आया है हमने भी हमारे सोर्स से जानकारी प्राप्त की है। स्वयं सहायता समूह द्वारा भोजन बनाया जाता है और वितरण किया जाता है समूह के अध्यक्ष ही रसोईया का काम करती है। जिनका नाम मांगी बाई है। उन्होंने लापरवाही करते हुए भोजन नहीं बनाया उनसे बात करने पर उन्होंने बताया कि आज छुट्टी है। जबकि ऐसा नहीं था कलेक्टर द्वारा स्कूल की छात्र-छात्राओं की छुट्टी की गई थी आंगनवाड़ी केंद्र की नहीं थी। 

उन्होंने बताया कि मांगी बाई के इस तर्क को मान्य नहीं किया जाएगा। यह घोर लापरवाही है। आंगनवाड़ी शिक्षिका ने बच्चों को भोजन नहीं मिलने पर शिक्षिका ने अपने लिए लाये गए सेव परमल को बच्चों में वितरित कर उन्हें खिलाए। 

समूह को हटाया जाएगा 
सर्वप्रथम जानकारी के आधार पर समूह के लापरवाही दिख रही है। स्व सहायता समूह के अध्यक्ष को हटाया जाएगा। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत किया जाएगा। अधिकारियों के निर्देश पर समूह का जारी किया गया भुगतान भी रोका जाएगा।