अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्यवाही,भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त,4 प्रकरण बनाए
रतलाम 4 सितंबर(इ खबर टुडे)। आबकारी विभाग द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर अवैध मदिरा के विरुद्ध दबिश एवं तलाशी अभियान चला भारी मात्रा में अवैध मदिरा जब्त की गई। विभाग ने अवैध मदिरा का विक्रय करने के मामले में 4 आपराधिक प्रकरण भी दर्ज किये है।
कलेक्टर अजय कटेसरिया के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध रतलाम शहर, शिवनगर, शिवगढ़ तथा ग्रामीण क्षेत्र रावटी आदि क्षेत्रो में अनेक स्थानों पर दबिश दी गई और इस दौरान 65 पाव देशी मदिरा प्लेन, 12 केन मांउट बीयर, 11 केन बोल्ट बीयर तथा 20 पाव बैगपाइपर व्हिस्की जप्त की गई। जिसमें आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क के तहत कुल 04 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। जप्त मदिरा की कुल कीमत लगभग 11 हजार 580 रुपये है।डीईओ आबकारी विभाग विकास मंडलोई ने बताया कि अवैध मदिरा विक्रय के विरुद्ध उक्त कार्यवाही जारी रहेगी।

