रतलाम में ट्रेन से टकराने से वृद्ध महिला की मौत
Updated: Mar 26, 2026, 13:14 IST
रतलाम,26 मार्च (इ खबर टुडे)। शहर में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 84 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 8 बजे सुभाष नगर के पीछे ब्रिज के पास रेलवे पटरी पर हुई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
दीनदयाल नगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान बतुल पति मेहबूब टोटर 84 वर्षीय निवासी राजेन्द्र नगर, के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वृद्ध बतुल की मृत्यु ट्रेन से टकराने पर आई गंभीर चोटों के कारण हुई है।
घटना की सूचना मोहम्मद सोहेल 23 वर्षीय पिता मोहम्मद रफीक टोटर, निवासी राजेन्द्र नगर द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मेडिकल कॉलेज भिजवाया। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

