जिले में पिछले 24 घंटे में आठ की मौत, जिसमे चार ने खाया जहरीला पदार्थ, पुलिस ने किया मामला दर्ज
रतलाम, 14 फरवरी (इ खबर टुडे)। जिले में पिछले चौबीस घंटे के भीतर अलग अलग थाना क्षेत्र अंतर्गत आठ लोगो की मौत का मामला सामने आया है। जिसमे चार मामले जहरीला पदार्थ का सेवन करने से इलाज के दौरान मौत हुई है। जब की चार मौत अन्य कारणों से हुई है। पुलिस ने सभी मामलो में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस की डेली रिपोर्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरवन थाना अंतर्गत शंकर पिता कमजी जाति निनामा 35 वर्षीय निवासी ग्राम वानपुरा, बिलपांक थाना अंतर्गत रानु पिता भंवरलाल डामर 18 वर्षीय निवासी ग्राम मऊ, नामली थाना क्षैत्र अंतर्गत विक्रम पिता बालाराम मालवीय बलाई 30 वर्षीय निवासी ग्राम सेमलिया, माणकचौक थाना क्षैत्र अंतर्गत रामदेव जी घाटी पर लक्ष्मी पिता संतोष मचार 14 वर्षीय निवासी रामपुरिया चारो ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे चारो की इलाज के दौरान मौत गई।
वही, सैलाना थाना क्षैत्र अंतर्गत अम्बाराम पिता कारू पाटीदार 67 वर्षीय निवासी ग्राम करिया को 20 जनवरी रात में घोड़ रोज ने टक्कर मार घायल कर दिया। घायल अवस्था में अम्बालाल को नजदीक हॉस्पिटल के बाद अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल ले गए, जहा इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। दीनदयाल नगर थाना अंतर्गत सुभाष नगर में आयशा पति दिलावर शाह 28 वर्षीय ने अज्ञात कारणों से घर के अंदर दुप्पटे से फ़ासी लगा कर आत्महत्या कर ली। औद्योगिक क्षैत्र जावरा अंतर्गत गुलाबचंद्र पिता प्रहलाद विश्नोई 79 वर्षीय निवासी गाव सालाबेडी मसन थाना सीपावड तहसील खीरकिया जिला हरदा को जावरा शहर के गुरुकृपा होटल के पास जैन ढाबे के सामने वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल को नजदीक के अस्पताल ले गए, जहा इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
इसी तरह नामली थाना क्षेत्र अंतर्गत पैसे की लेनदेन से परेशान होकर शिवम पिता कन्हैयालाल राठौड 27 वर्षीय निवासी सेमलिया रोड ने ब्रिज के पास जाकर आत्महत्या कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा की शिवम की मौत कैसे हुई। पुलिस ने सभी आठो मामले में प्रकरण दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

