डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनेगी कल
Jun 22, 2026, 20:45 IST
रतलाम,22 जून( इ खबर टुडे ) । भाजपा 23 जून को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि (बलिदान दिवस) मनाएगी । इस अवसर पर 80 फीट रोड, रतनपुरी, रतलाम स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी उद्यान में माल्यार्पण कार्यक्रम होगा ।
जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि माल्यार्पण कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय,महापौर प्रहलाद पटेल , रतलाम विकास प्राधिकरण अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा की उपस्थिति में प्रातः 10 बजे होगा

