Movie prime

 डॉ. अम्‍बेडकर नगर - पटना स्‍पेशल ट्रेन के फेरे पुन: विस्‍तारित,2 अक्टूबर तक चलेगी स्पेशल ट्रैन 

 

 

रतलाम 28 जुलाई(इ खबर टुडे) । पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के उद्देश्य से रतलाम मंडल से चलने वाली डॉ. अंबेडकर नगर–पटना स्पेशल ट्रेन  के फेरे विस्‍तारित किये गये हैं।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क विभाग  द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन संख्या 09343 डॉ. अंबेडकर नगर–पटना स्पेशल को 1 अक्टूबर, 2026 तक विस्तारित किया गया है। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 09344 पटना–डॉ. अंबेडकर नगर स्पेशल को 2 अक्टूबर, 2026 तक विस्तारित किया गया है।

इस ट्रेन के कोच कंपोजिशन, आगमन/प्रस्‍थान समय, मार्ग, ठहराव आदि में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है पूर्वानुसार निर्धारित मार्ग पर ही चलेगी।

ट्रेनों के ठहराव, संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। इसके साथ ही यात्री रेलवन ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।