Movie prime

रतलाम / खेतलपुर नाले पर अवैध सिंचाई के खिलाफ जिला प्रशासन का शिकंजा: एक मोटर जब्त, तीन के केबल काटे

 

 ​​​​​

​रतलाम,09 नवंबर (इ खबर टुडे)। शहर के खेतलपुर नाले से अनधिकृत रूप से पानी खींचकर सिंचाई करने के मामले में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। नाले पर किसानों द्वारा लगाई गई पानी की मोटरों की शिकायत मिलने पर प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की।

​प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख श्रीमती सविता राठौर से मिली जानकारी के अनुसार, खेतलपुर नाले पर सिंचाई के उद्देश्य से स्थापित कुल चार मोटरों को निशाना बनाते हुए यह कार्रवाई की गई।

​कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक टीम ने एक मोटर को मौके से जब्त कर लिया, जबकि अन्य तीन मोटरों की विद्युत केबल काटकर उन्हें निष्क्रिय कर दिया गया।

​इस पूरी कार्रवाई को विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के विशेष सहयोग से अंजाम दिया गया। प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई से नाले से अवैध रूप से पानी का उपयोग करने वालों में हड़कंप का माहौल है।