Movie prime

रतलाम: गौशाला रोड पर मामूली बात को लेकर विवाद, मारपीट और जान से मारने की धमकी

 

 

 

​रतलाम, 16 नवंबर (इ खबर टुडे)। शहर के सुभाष नगर हाट रोड क्षेत्र में स्थित गौशाला रोड पर मजाक-मस्ती को लेकर उपजे विवाद में एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना बीते दिन रविवार रात की है। पुलिस में प्रकरण दर्ज कर शुरू की।
​
माणक चौक थाना पुलिस से​प्राप्त जानकारी के अनुसार, आबिद हुसैन पिता अकरम शाह 21 वर्षीय सुभाष नगर हाट रोड निवासी, दिलीप राठौड़ घोड़ी बाग्गी चलाने का कार्य करता है। घटना के समय वह गौशाला रोड स्थित बाग्गी वाले की दुकान के बाहर बैठा हुआ था। उसी दौरान वहां उसके सेठ दिलीप राठौड़ का भतीजा रितेश राठौड़ आया और फरियादी से मजाक-मस्ती करने लगा।  

​जब फरियादी ने रितेश से ऐसा करने से मना किया, तो वह आक्रोशित हो गया और गंदी गालियां देने लगा। विरोध करने पर रितेश ने फरियादी के साथ मारपीट की, जिससे उसके नाक पर चोट आई और खून बहने लगा।  

​बीच-बचाव करने आए तनवीर पिता सलीम खान निवासी सुभाष नगर के साथ भी रितेश ने धक्का-मुक्की की और धमकी दी कि यदि वह दोबारा दुकान पर दिखा, तो उसे जान से खत्म कर देगा। इसके बाद फरियादी ने अपने दोस्त रिजवान और रेहान के साथ मिलकर थाने पहुंचकर पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई और उचित कार्रवाई की मांग की। पुलिस आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करते हुए जांच में जुटे।