खबर का असर / दिलीप नगर की 2 साल से अधिक समय से क्षतिग्रस्त सड़क की हुई मरम्मत,रहवासियों जताया आभार
रतलाम ,12 फरवरी (इ खबर टुडे ) । शहर के वार्ड क्रमांक 28 दिलीप नगर और अर्जुन नगर के बीच सड़क का एक तरफ का हिस्सा करीब दो साल से जर्जर स्थिति में था। जिसके कारण हमेशा दुर्घटना की संभावना बनी रहती थी। इस मामले को इ खबर टुडे ने खबर के माध्यम से निगम के सामने रखा जिसके बाद निगम ने कार्यवाही उक्त रोड को सुधारने का कार्य पूर्ण किया।
जानकारी के अनुसार दिलीप नगर और अर्जुन नगर के निवासी लंबे समय से क्षेत्र के क्षतिग्रस्त रोड की मरम्मत की मांग कर रहे थे। कई लोगो द्वारा जिम्मेदारो को दुर्घटना घटित होने की आशंका भी जताई थी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिसके बाद इ खबर टुडे ने उक्त मामले त्वरित खबर को प्रकाशित किया और निगम आयुक्त अनिल भाना को मामले से अवगत कराया।

जानकारी मिलते ही निगम आयुक्त अनिल भाना ने निर्माण कार्य से जुड़े कर्मचारियों को मौके पर पहुंचाया और उक्त सड़क की मरम्मत का कार्य करवाया। इस दौरान कर्मचारियों ने सड़क के एक तरफ बड़े सीमेंट के पाइप को रखा और जिससे दुर्घटना का खतरा हट गया। वही मामले में क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि रमेश पांचाल ने जल्द ही सड़क के ऊपरी हिस्से पर डामरीकरण का कार्य करवाने का आश्वासन दिया।
इस दौरान क्षेत्र के रहवसीयो ने इ खबर टुडे द्वारा खबर के प्रकाशन और निगम की कार्यवाही का आभार जताया। क्षेत्र के स्कूली बच्चो को ऑटो में पहुंचाने वाले ऑटो चालकों ने बताया कि इस रोड से गुजरने के समय दुर्घटना होने का खतरा बना रहता था। वही ओधोगिक क्षेत्र होने के चलते दिन भर कई बड़े वाहन भी इस क्षेत्र से गुजरते थे। लेकिन अब कोई खतरा नहीं है।

