Movie prime
 धनतेरस के उपलक्ष्य में श्री बड़ा रामद्वारा में किया गया धन्वंतरि पूजन एवं चिकित्सको का अभिनन्दन 
 
 

रतलाम, 18 अक्टूबर(इ खबर टुडे)। श्री बड़ा रामद्वारा रतलाम पुरोहित जी का बास में श्री आत्म कल्याण रामविलास ट्रस्ट के तत्वावधान में भगवान धन्वंतरि पूजन का रामद्वारा महंत पुष्पराज महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ। इस मौके पर नगर के वरिष्ठ हृदयरोग विशेषज्ञ डा. के.सी. पाठक और डा मनीष गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित थे। साथ ही अनेक चिकित्सको का अभिनन्दन भी किया गया। 

रामद्वारा परिसर में भगवान धन्वंतरि पूजन 100 वर्ष से अधिक पुरानी परंपरा हे।  रामद्वारा के सप्तम महंत वैद्य रामविलास शास्त्री आयुर्वेदाचार्य देश की आजादी पूर्व रतलाम रियासत काल के राजवैद्य एवं इस क्षेत्र के प्रतिष्ठित वैद्य थे। वे  कई असाध्य रोगों उपचार करते थे।  रामविलास शास्त्री द्वारा रतलाम में  सुलभ स्वास्थ्य चिकित्सा सामान्य व्यक्ति को मिल सके उसके लिए ट्रस्ट रजिस्टर्ड करवाया गया जिसके द्वारा निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सालय का  संचालन किया जाता है जिस से सेकड़ो मरीज स्वस्थ लाभ से लाभान्वित होते हैं। 

dhan2

आज धनतेसर पवन पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित धन्वन्तरि पूजन कार्यक्रम में उपस्थित चिकित्सको द्वारा भगवान धन्वन्तरि का विधि विधान से पूजन किया गया। धन्वन्तरि पूजा के बाद रामद्वारा के महंत पुष्पराज रामस्नेही जी द्वारा उपस्थित चिकित्सको डा. केसी पाठक,डा मनीष गुप्ता,डा इंदु शेखर,आरोग्य  भारती के संयोजक डा रवींद्र उपाध्याय,आयुर्वेदिक चिकित्सक डा सुशील शर्मा,होम्योपैथ डा दिनेश राव,अरविंद शर्मा आदि का शाल श्रीफल से अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम में ,समाजसेवी  गोविन्द काकानी,रामद्वारा के उत्तराधिकारी ध्यानदास रामस्नेही, पत्रकार जितेंद्र सिंह सोलंकी समेत बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित  थे। ,