Movie prime

 रतलाम: एसवायएस ग्रुप द्वारा साइक्लोथॉन रैली का आयोजन, नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य का दिया संदेश

 

 ​​​​​

रतलाम, 19 जुलाई (इ खबर टुडे)। शहर में रविवार सुबह स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामाजिक जागरूकता का संदेश देने के उद्देश्य से एसवायएस ग्रुप द्वारा साइक्लोथॉन  का आयोजन किया गया। सुबह करीब 6:30 बजे शहर सराय से शुरू हुई रैली में बड़ी संख्या में साइकिल प्रेमियों, प्रशासनिक अधिकारियों, चिकित्सकों और शहरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।आयोजक एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राहुल पंजाबी ने बताया कि इस दौरान डीआईजी निमिष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया,आरआई  मोहन भर्रावत,डॉ. नरेंद्र कुमार गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक और युवा साइकिलिस्ट मौजूद रहे।

आयोजक डॉ. राहुल पंजाबी ने बताया कि साइक्लोथॉन का मुख्य उद्देश्य लोगों को नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि नियमित साइकिल चलाना न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि प्रदूषण कम करने और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यदि अधिक से अधिक लोग दैनिक जीवन में साइकिल का उपयोग करें तो ईंधन की बचत के साथ-साथ स्वच्छ वातावरण भी सुनिश्चित किया जा सकता है।

रैली के दौरान प्रतिभागियों ने शहरवासियों को नशे से दूर रहने, फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पूरे मार्ग में साइकिल चालकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना और लोगों को नियमित व्यायाम व साइकिलिंग के लिए प्रेरित करना रहा।

Sp

साइक्लोथान में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी सहभागिता की। इसके अलावा सिद्धार्थ मूणत ,शुभम तिवारी, रौनक सोनी, सम्यक काले, डॉ अमित यादव भी प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।