रतलाम में अवैध हथियार के साथ घूम रहा बदमाश गिरफ्तार, माणकचौक पुलिस ने खटकेदार चाकू किया जब्त
रतलाम, 30 मई। जिले में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना माणकचौक पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी क्षेत्र में धारदार खटकेदार चाकू लेकर घूम रहा था और उसकी गतिविधियों से क्षेत्र में दहशत का माहौल बनने की आशंका थी।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिलेभर में बदमाशों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक अजय सारवान के मार्गदर्शन में थाना माणकचौक पुलिस ने यह कार्रवाई की।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस को 29 मई 2026 को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और बताए गए स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध युवक की घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से एक लोहे का धारदार खटकेदार चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विष्णु उर्फ काला पिता आनंद टाक (21 वर्ष) निवासी हरिजन बस्ती, रतलाम बताया।
आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बरामद अवैध हथियार को जब्त कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध थाना माणकचौक में अपराध क्रमांक 264/2026 के तहत धारा 25 आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक रविन्द्र शुक्ला, चीता आरक्षक हेमंत यादव, आरक्षक अविनाश मिश्रा एवं गोविंद गेहलोत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

