Movie prime

 रतलाम / 106 किलो डोडाचूरा के साथ कंटेनर जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार; कुल 30 लाख का माल बरामद

 


रतलाम, 22अगस्त (इ खबर टुडे)।​ जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलपांक पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक नारंगी रंग के कंटेनर से 106.47 किलोग्राम डोडाचूरा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त किए गए डोडाचूरा और कंटेनर की कुल कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी गई है।

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कंटेनर (क्रमांक NL01AA6956) में डोडाचूरा भरकर सातरूंडा होते हुए इंदौर की ओर ले जाया जा रहा है। उपनिरीक्षक अल्केश सिंगाड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सातरूंडा के पास घेराबंदी कर ले-बाय पर खड़े उक्त कंटेनर को पकड़ा। ​कंटेनर की तलाशी लेने पर कंबलों के बीच छिपाकर रखे गए 6 काले कट्टे बरामद हुए। जांच करने पर उनमें 106.47 किलोग्राम डोडाचूरा मिला, जिसे मौके पर ही जब्त कर सील कर दिया गया।

​गिरफ्तार आरोपी
​मोहनलाल माली (42 वर्ष), निवासी- बराड़ा (थाना जावद, जिला नीमच)
​प्रेमचन्द धाकड़ (53 वर्ष), निवासी- रामपुरिया (थाना बेगु, जिला चित्तौड़गढ़, राजस्थान)

​पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत मामला (अपराध क्र. 548/2026) दर्ज कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे यह माल नीमच के अनिल सिंह राजपूत से लेकर आ रहे थे। पुलिस आरोपियों का पुलिस रिमांड (P.R.) लेकर मुख्य सप्लायर और डिलीवरी की जगह के बारे में पूछताछ कर रही है।

​इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी मो. अय्युब खान, उनि. अल्केश सिंगाड़, उनि. सुरेश गोयल, सउनि. सतीश ठाकुर, प्र.आर. हेमंत परमार, दिनेश खिंची, नरेंद्रसिंह, अनिल शुक्ला, राहुल जाट, तेजसिंह जगावत, आर. संजय सोनी, रोशन राठौर, रोहित चौहान और नितेश निन्नौर की सराहनीय भूमिका रही।