रतलाम / कांग्रेस ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला फुका, दहन के दौरान पुलिस से हुई झूमाझटकी
रतलाम, 20 फरवरी (इ खबर टुडे)। शहर कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने आज धानमंडी में मध्यप्रदेश शासन के केबिनेट मंत्री का पुतला दहन किया। पुलिस द्वारा पुतला जलाने से रोकने के दौरान कार्यकर्ताओ की झूमाझटकी भी हुई। आख़िरकार पुलिस द्वारा वाटर केनन चलाकर पुतले में लगी आग को बुझा दिया गया। गुस्साए कार्यकर्ता पुलिस के सामने प्रदर्शन कर नारेबाजी करने लगे।
बीते दिन मध्यप्रदेश सरकार के बजट भाषण के दौरान प्रदेश के केबिनेट मंत्री और विपक्ष के नेता उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस हो गई थी। बहस के दौरान आपत्ति जनक बयान को लेकर आज दोपहर 4 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने धानमंडी पर मंत्री विजयवर्गीय का पुतला दहन किया। जैसे ही कार्यकर्ता विजयवर्गीय सहित पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम मोहन यादव का पोस्टर लगा पुतला जलाने लगे, वैसे ही पुलिस ने वाटर केनन चलाकर पुतले की आग को बुझा दिया। इसी दौरान पुतले पर लगा पोस्टर उड कर अलग हो गया। कार्यकर्ताओ ने मंत्री, सीएम और मोदी के पोस्टर को जलाने लगे तो पुलिस ने फायर ब्रिगेड और वाटर केनन चलाकर पोस्टर जलाने से रोक दिया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने की नारेबाजी
पुतला दहन करने के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओ में हुई झड़प के बाद पुलिस ने फायर ब्रिगेड से कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया। इससे नाराज होकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सामने इकट्ठे होकर नाराजगी जाहिर करते हुए सरकार जब जब डरती है, पुलिस को आगे करती है के नारे लगाने लगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुर्दाबाद के भी नारे लगाए।

