पैंतीस सालो के बाद मिले कालेज के दोस्त,यादें हुई ताज़ा
रतलाम,06 अप्रैल(इ खबर टुडे)। शासकीय कला एवं विज्ञानं महाविद्यालय में वर्ष 1992-93 की बीएससी बैच के सारे छात्र पैतीस सालो के बाद जब आपस में मिले तो कई पुरानी यादे ताज़ा हो गई। मौका था व्योम फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनी *"ख्वाब" रियूनियन B.Sc.92- 93"शॉर्ट फिल्म के प्रमोशन का। यह कार्यक्रम होटल श्री पैलेस में भव्य समारोह के आयोजन के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व प्रोफेसर एवं प्राचार्य डॉ. संजय वातें सहित विशेष अतिथि के रूप में प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश पुरी गोस्वामी, श्रीमती श्रद्धा घाटे तथा पत्रकार तुषार कोठारी नीरज शुक्ला मंचासीन थे।

कार्यक्रम में बी.एस-सी. बैचमेट के सभी साथी एवं मित्रगण सपरिवार सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित मित्र गणों का बड़े ही अनूठे अंदाज में परिचय इवेंट संपन्न करवाया गया। इसके पश्चात फिल्म के निर्माता- निर्देशक मुकेश व्यास के द्वारा फिल्म निर्माण एवं इससे जुड़ी घटनाओं की संपूर्ण जानकारी प्रस्तुत की गई । मंचासीन अतिथि गणों का स्वागत एवं सम्मान उपस्थित मित्रों एवं उनके परिजनों द्वारा किया गया। अतिथियों का परिचय एवं स्वागत भाषण इतिहासकार नरेन्द्रसिंह पॅंवार द्वारा दिया गया।
कार्यक्रम में सहभागिता करने वालों में दीपक आठे, यतींद्र जोशी, अजय उपाध्याय, देवेश- अरुणा व्यास, दिलीप सिंह -मीनाक्षी बिष्ट, रामगोपाल- रामेश्वरी लोधी, सुरेंद्र- अंजू सिंह, विनोद -मीना रावत , डॉ.रवीन्द्र- शर्मिला उपाध्याय, नवीन- खुशाली पिंगे, यशपाल- रचना चौहान, नरेन्द्रसिंह- उमा पॅंवार, अनिल- सीमा गोयल, राजेश पाटील, अनिल शर्मा, हेमंत काठ़ेड, महिपाल सिंह - श्रीमती हेमंत पंवार , निलेश- मीता शाह, संजय- गीता शिवानी, राकेश- रेखा जादौन, अनिल- अर्चना मूणत, मुकेश- रेखा राठौर , अरुण- अलका शर्मा, दीपक लाठी, प्रवीण मेहता, नरेश-सुनीता भंडारी, मनीष- मनीषा ग्वालियर ,मुकेश- प्रतिभा व्यास, सतीश माली, मुकेश शर्मा, धर्मचंद पाटीदार, महेंद्र कठेड़, मधुबन मौर्य, क्षितिज व्यास, परिधि व्यास, वत्सल व्यास, तिक्षा आठे ,वैदेही कोठारी आदि उपस्थित थे। मंचासिन अतिथि गणों द्वारा सभी कलाकारो एवं उनके परिजनों का फिल्म के लोगों वाले दुपट्टे से सम्मान किया गया। इस दौरान फिल्म के निर्माता निर्देशक मुकेश व्यास को अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया जिसका वाचन श्री राकेश जादोन के द्वारा किया। कार्यक्रम मे एंकरिंग एवं संचालन साहित्यकार डॉ.रवीन्द्र उपाध्याय* के द्वारा किया गया तथा आभार राजेश पाटिल के द्वारा व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु भोजन व्यवस्था सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के सफल संपादन में देवेश व्यास, अजय उपाध्याय, दीपक आठे, अनिल शर्मा,राजेश पाटील आदि मित्रों का विशेष सहयोग रहा।

