कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने कलेक्टर परिसर में किया पौधारोपण परिसर को विकसित कर गार्डन बनाने के दिए निर्देश
रतलाम 15 जुलाई(इ खबर टुडे ) । एक पेड़ मां नाम अभियान के अंतर्गत जिले में हरियाली बढ़ाने एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने कलेक्टर परिसर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर बृजेंद्र कुमार रावत सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी सामूहिक रूप से पौधे लगाए।
कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने परिसर का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पौधारोपण वाले स्थल को व्यवस्थित रूप से विकसित कर आकर्षक गार्डन का स्वरूप दिया जाए।
उन्होंने परिसर में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने, पौधों के संरक्षण एवं उनके समुचित रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही उद्यानिकी विभाग के सहयोग से पौधों की देखभाल एवं स्थल के सौंदर्यीकरण की कार्ययोजना तैयार करने को कहा।

