Movie prime

 

रतलाम / सिंहस्थ 2028 की तैयारियो को लेकर कलेक्टर ने पड़ाव स्थलों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 
रतलाम 2 जून (इ खबर टुडे ) ।  आगामी सिंहस्थ महापर्व 2028 की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह ने आज धामनोद, सैलाना बायपास, नयापुरा, नामली, सातरूंडा क्षेत्र का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के लिए बनाये जाने वाले पडाव क्षेत्रो का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

निरीक्षण के दौरान उनके साथ एसडीएम रतलाम ग्रामीण विवेक सोनकर, एसडीएम सैलाना तरुण जैन, तहसीलदार रतलाम ग्रामीण आशीष उपाध्याय, ई.ई. पीडब्ल्यूडी श्री चौहान, एमपीआरडीसी से अमित भूरिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

अधिकारियों ने सिंहस्थ से जुड़े प्रस्तावित कार्यों, सुगम यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्थाएं  तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए किए जा रहे इंतजामों का अवलोकन कर श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते  हुए सभी बुनियादी व्यवस्थाएं समय से पहले सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को दिए।