Movie prime

 

धनतेरस पर्व की तैयारियों को लेकर कलेक्टर एवं एसपी ने किया लक्ष्मी मंदिर का निरीक्षण

 

रतलाम, 31अक्टूबर (इ खबर टुडे)।  आगामी धनतेरस पर्व के दृष्टिगत कलेक्टर अजय कटेसरिया एवं पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने माणक चौक स्थित श्री लक्ष्मीजी मंदिर का निरीक्षण किया। 

इस दौरान कलेक्टर ने पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

   
 पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।