Movie prime

 
छडी़ निशान का हुआ सामुहिक पूजन, अम्बर परिवार जवाहर व्यायाम शाला परिवार ने  23 छडी़ निशाना का किया विधिवत  पूजन

 
 

रतलाम 16 अगस्त(इ खबर टुडे)। भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को  गोगा नवमी के रूप में मनाया जाता है. गोगा नवमी के दिन छड़ी पूजन एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है, जो गोगा जी महाराज के सम्मान में किया जाता है।  मान्यता है कि छडी़ का पूजन करने से हर मनोकमना पूर्ण होने  के साथ धन वैभव की प्राप्ति होती है। गोगा नवमी से पहलें विधिवत छडी़ पूजन होता है और छड़ी निशान को नगर भ्रमण कराया जाता है, और गोगा नवमी पर वाल्मीकि समाज संगठनों द्वारा शहर में झांकियों का कारवा व छडी़ निशान का ऐतिहासिक चल समारोह निकाला जाता हैं।


इसी तारतम्य में रतलाम के अम्बर परिवार जवाहर व्यायाम शाला के सूरज जाट पहलवान द्वारा वाल्मीकि समाज द्वारा गोगा नवमी के अवसर पर निकलने वाली छड़ी निशान का सामुहिक पूजन किया। गोगा नवमी पर वाल्मीकि समाज के लोग अपने आराध्य देव गोगा देव की पूजा-अर्चना करते हैं और छड़ी निशान के साथ चल समारोह निकालते हैं। यह आयोजन धार्मिक उत्साह और भाईचारे का प्रतीक माना जाता है। जवाहर व्यायामशाला श्रम शिविर परिसर पर सामुहिक छडी़ पूजन में अम्बर परिवार जवाहर व्यायामशाला के अश्विन जायसवाल, अम्बर जाट पहलवान, अभिषेक जाट पहलवान, वैभव जाट पहलवान, मयंक जाट पहलवान, गौरव जाट पहलवान, अमन जाट पहलवान,  ईश्वर बाबा, रंजीत सिंह परिहार, देवशंकर पांडेय सहित जवाहर व्यायाम शाला परिवार के सदस्य एवं वाल्मीकि समाजजन उपस्थित रहे।