कोयंबत्तूर – जयपुर और हापा - नाहरलगून स्पेशल ट्रेन के फेरे पुनः विस्तारित
रतलाम, 04 फरवरी(इ खबर टुडे) । यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली दो यात्री गाड़ियों कोयंबत्तूर – जयपुर और हापा - नाहरलगून स्पेशल ट्रेन के फेरों को पुनः विस्तारित किया गया है। जबकि अहमदाबाद - दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस के समय में आंशिक बदलाव किया गया है।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन संख्या 06181 कोयंबत्तूर– जयपुर स्पेशल दिनांक 19 फरवरी 2026 तक कोयंबत्तूर से प्रति गुरुवार को प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 06182 – जयपुर –कोयंबत्तूर स्पेशल दिनांक 22 फरवरी 2026 तक जयपुर से प्रति रविवार को प्रस्थान करेगी।
हापा - नाहरलगून स्पेशल ट्रेन के फेरे पुन: विस्तारित
इसी प्रकार यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर परिचालित गाड़ी संख्या 09525 हापा - नाहरलगून स्पेशल की सेवाओं का विस्तार किया गया है।
गाड़ी संख्या 09525 हापा - नाहरलगून स्पेशल को पहले 25 फरवरी 2026 तक तथा गाड़ी संख्या 09526 नाहरलगून - हापा स्पेशल को 28 फरवरी 2026 तक अधिसूचित किया गया था, जिसे अब बढ़ाते हुए दोनों दिशाओं में अतिरिक्त फेरे चलाने का निर्णय लिया गया है।
गाड़ी संख्या 09525 हापा - नाहरलगून स्पेशल हापा से 04 मार्च 2026 से 30 दिसंबर 2026 तक एवं इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09526 नाहरलगून - हापा
स्पेशल नाहरलगून से 07 मार्च 2026 से 02 जनवरी 2027 तक अतिरिक्त फेरे लगाएगी।
अहमदाबाद - दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस के समय में आंशिक बदलाव
पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल से गुजरने वाली अहमदाबाद - दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस का अहमदाबाद एवं दरभंगा से प्रस्थान समय में
आंशिक परिवर्तन किया गया है। विवरण इस प्रकार है –
गाड़ी संख्या 19165 अहमदाबाद - दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस –06 फरवरी, 2026 से अहमदाबाद स्टेशन से 19.15 बजे के स्थान पर 19.25 बजे प्रस्थान करेगी। इसीप्रकार गाड़ी संख्या 19166 दरभंगा - अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस –01 अप्रैल 2026 से यह ट्रेन दरभंगा स्टेशन से 04.30 बजे के स्थान पर 04.20 बजे प्रस्थान करेगी। अन्य स्टेशनों पर इसके आगमन/प्रस्थान समय में कोई बदलाव किया गया।
यात्रीगण कृपया कोच एवं ट्रेन संचालन संबंधी नवीनतम जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in वेबसाइट, रेल मदद ऐप अथवा 139 रेल मदद नंबर का उपयोग करें।

