पद से हटाए जा सकते है शहर कांग्र्रेस जिलाध्यक्ष शांतिलाल वर्मा
भोपाल,27 अप्रैल (इ खबरटुडे)। नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष और शहर कांग्र्रेस जिलाध्यक्ष शांतिलाल वर्मा को जिलाध्यक्ष पद से हटाया जा सकता है। श्री वर्मा का नाम प्रदेश के उन दस जिलाध्यक्षों की सूचि में शामिल है जिन्हे निष्क्रियता या विवादों के चलते हटाया जाना है।
कांग्र्रेस सूत्रों के मुताबिक प्रदेश में कांग्र्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए सबसे पहले निष्क्रिय और गुटबाजी को बढावा देने वाले जिलाध्यक्षों की छंटनी की गई है। प्रदेश कांग्र्रेस ने प्रदेश के दस जिलों के जिलाध्यक्षों को पद से हटाने का मन बनाया है। इन सभी जिलाध्यक्षों को पद से हटाकर उनके स्थान पर किसी सक्रिय और कार्यकर्ताओं पर पकड रखने वाले नेताओं को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी जाएगी। हालांकि इस खबर की फ़िलहाल आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।
कांग्र्रेस सूत्रों के मुताबिक इस सूचि में डिंडोरी के ओमकार सिंह मरकाम,रतलाम शहर के शांतिलाल वर्मा,हरदा के मोहन साइ,मउगंज के हरिलाल कोल,सिंगरोली के सरस्वती सिंह,ग्वालियर ग्र्रामीण के प्रभुदयाल जोहारे,इन्दौर शहर के चिंटू चोकसे,असोक नगर के राजेन्द्र कुशवाहा,सतना शहर के आतिफ इकबाल सिद्दिकी,सतना ग्र्रामीण के सिद्धार्थ कुशवाह,उमरिया के विजय कोल,नर्मदापुरम के गुड्डन पाण्डे और मंडला के अशोक मर्सकोले के नाम है। इस लिस्ट में अलीराजपुर के जिलाध्यक्ष मुकेश पटेल का नाम भी था,लेकिन मुकेश पटेल पहले ही जिलाध्यक्ष पद से त्यागपत्र दे चुके है।
उल्लेखनीय है कि पद से हटाए जाने वाले जिलाध्यक्षों की लिस्ट में रतलाम शहर जिलाध्यक्ष शांतिलाल वर्मा का नाम शामिल होने की जानकारी सामने आने पर रतलाम के कांग्र्रेस नेताओं में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। अब इस बात को लेकर अटकलें लगाई जा रही है कि प्रदेश कांग्र्रेस इस मामले में कब अंतिम निर्णय लेगी।

