Movie prime

खून-पसीने की कमाई से नागरिक क्रय करते है मकान बनाने हेतु प्लाट-मंत्री चेतन्य काश्यप

अवैध-अनाधिकृत कॉलोनी में सड़कें बनवाने वाला रतलाम प्रदेश में प्रथम-महापौर

 

वार्ड 11, 12 व 17 की अनाधिकृत कॉलोनी की सड़क निर्माण का भूमि पूजन संपन्न 

रतलाम 25 मई(इ खबर टुडे )। व्यक्ति का जीवन में एक सपना होता है स्वंय का मकान, ऐसे नागरिक जिन्होने अवैध व अनाधिकृत कॉलोनियों में मकान बनाने हेतु प्लॉट क्रय किये है उसमें नागरिक की गलती नहीं है, उन्होने अपनी खून-पसीने की कमाई उसे खरीदा है, अवैध-अनाधिकृत कॉलोनी बनाना कॉलोनाईजर की गलती है। 

उक्त उद्गार सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री  चेतन्य  काश्यप ने वार्ड क्रमांक 12 स्थित मनीष नगर राधा-कृष्ण मंदिर पर वार्ड क्रमांक 11, 12 व 17 की अनाधिकृत कॉलोनियों में सड़क निर्माण कार्य के भूमि पूजन के अवसर पर व्यक्त किये। उन्होने कहा कि नगर के प्रत्येक नागरिक को मूलभुत सुविधाऐं प्राप्त करने का अधिकार है चाहे वे अवैध या अनाधिकृत कॉलोनी में निवास कर रहें हो, हमने इस संबंध में प्रयास किये ओर सफल भी हुए। आज अवैध व अनाधिकृत कॉलोनी में तेजी से विकास कार्य करवाये जा रहें जिसमें सड़क, पानी ओर बिजली मुख्य है। इन कॉलोनियों में जब विकास कार्य होते है तो वहां के नागरिकों में एक अलग ही खुशी देखने को मिलती है।
    
मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि 1500 हेक्टेयर का इण्डस्ट्रीयल कारीडोर अपना स्वरूप लेने लगा है, शासन द्वारा इसमें 450 करोड़ की राशि व्यय की जा रही है तथा 3 इण्डस्ट्री इसमें 8 हजार करोड़ का निवेश कर रही है इससे निश्चित् ही रतलाम के नागरिकों रोजगार उपलब्ध होगा। उन्होने कहा कि दिल्ली-मुम्बई के बीच रतलाम का इण्डस्ट्रीयल कॉरीडोर बनेगा।


    
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि नगर की अवैध व अनाधिकृत कॉलोनियों में मूलभुत सुविधाऐं उपलब्ध कराने में केबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की अहम भूमिका रही है उन्ही के प्रयासों से ये कार्य हो रहे है। अवैध कॉलोनियों के नियमितिकरण में रतलाम प्रदेश में रोल माडल बना। रतलाम प्रदेश का पहला नगर है जहां की अवैध कॉलोनियों में ढेड़ साल में सड़कों का कार्य पूर्ण किया जा चुका है।
    

उन्होने कहा कि रतलाम नगर के नागरिकों को गंगा सागर से मांगल्य मंदिर तक सड़क व गंगा सागर रीजनल पार्क की भी सौगात मिल चुकी है, मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजना (वर्ष 2025-26) के अन्तर्गत सीएम मानिट ए प्लस के कार्यो  हेतु रतलाम नगर में 39 कॉलोनियों में सीमेन्ट कांक्रीट सड़कों के निर्माण कार्य 12.67 करोड़ की राशि से किया जायेगा इसी के तहत वार्ड क्रमांक 11, 12 व 17 की अनाधिकृत कॉलोनियों में सड़क निर्माण कराया जायेगा जिससे नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी।
    

निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा व क्षेत्रिय नागरिकों की मांग पर मनीश नगर स्थित राधा-कृश्ण मंदिर उद्यान की बाउण्ड्रीवॉल व अन्य कार्य कराये जाने हेतु महापौर प्रहलाद पटेल ने आष्वस्त किया।
    

भाजपा जिलाध्यख प्रदीप उपाध्याय ने इस अवसर पर कहा कि नगर की 80 प्रतिशत कॉलोनी में मूलभुत सुविधाऐं सड़क, पानी व बिजली उपलब्ध हो चुकी है षेश 20 प्रतिशत कॉलोनियों में भी तेजी से कार्य किया जायेगा। केबिनेट मंत्री चेतन्य काष्यप व महापौर प्रहलाद पटेल एक और एक ग्यारह बनकर रतलाम नगर का चौतरफा विकास कर रहें है।


निगम अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती मनीषा शर्मा ने इस अवसर पर कहा की चुनाव मे घोषणा पत्र में हमने इन कॉलोनी को विकसित का दर्जा दिए जाने एवं इन कॉलोनी में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने का संकल्प लिया था हम चुनाव में किए वादे को पूरा करने जा रहे हैं और आज यह सौगात क्षेत्र को मिली है ।