Movie prime

 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रतलाम आगमन पर स्वागत होगा

 
 

रतलाम, 27 दिसंबर(इ खबर टुडे)। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 दिसंबर को अल्प प्रवास पर दोपहर 02ः30 बजे रतलाम आ रहे है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा रतलाम आगमन पर जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के नेतृत्व में बंजली हवाई पट्टी पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मार्ग में भाजपा मंडल एवं प्रकोष्ठ मंच से स्वागत करेंगे। मंडल अध्यक्ष सोना शर्मा, मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, निलेश गांधी एवं नंदकिशोर पंवार ने पार्टी कार्यकर्ताओं से इस अवसर पर अधिक से अधिक उपस्थित रहने का आह्वान किया है।