Movie prime

 रतलाम / 11 पेटी अवैध शराब के साथ कार जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

 

 

रतलाम, 08 अक्टुम्बर (इ खबर टुडे)। रतलाम पुलिस द्वारा अवैध शराब के परिवहन पर बड़ी कार्यवाही करते हुए एक आल्टो कार से 11 पेटी अवैध शराब जब्त की है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक युवराजसिंह चौहान के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी जावरा शहर निरीक्षक दीपक कुमार मण्डलोई के नेतृत्व में पुलिस टीम को सफलता मिली।

बीते दिन बुधवार की रात करीब 9:30 बजे मुखबिर की सूचना पर खाचरौद नाका (जावरा-खाचरौद रोड) पर घेराबंदी की गई। इस दौरान सफेद रंग की मारुति आल्टो कार (क्रमांक MP-07/CJ/2904) को रोककर तलाशी ली गई। कार से 03 पेटी देशी प्लेन, 01 पेटी मसाला, 01 पेटी 8 PM अंग्रेजी शराब और 06 पेटी माउन्ट्स 6000 बीयर केन (कुल 11 पेटी) बरामद की गई।

बरामद माल एवं गिरफ्तार आरोपी
पुलिस ने मौके से महेश सिंह (22 वर्ष) निवासी ग्राम राजाखेड़ी और धर्मेन्द्र सिंह (28 वर्ष) निवासी ग्राम उकेड़िया (दोनों थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा) को गिरफ्तार किया है। जब्त शराब की कुल कीमत लगभग 48,000 तथा प्रयुक्त मारुति आल्टो कार की कीमत लगभग 1,50,000 आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर शराब के स्रोत और सप्लाई के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

सराहनीय भूमिका
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी दीपक कुमार मण्डलोई, उनि राकेश मैहरा, उनि ओ.पी. राठौड़, सउनि सगीर खान, प्र.आर. जाकिर खान, आरक्षक नारायण सिंह, राजेश पटेल, राजेश पंवार, सुगड़ सिंह, दीपक यादव एवं अर्जुन की सराहनीय भूमिका रही।