कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना
Updated: Mar 20, 2026, 17:31 IST
रतलाम, 20 मार्च(इ खबर टुडे)। सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने बैतूल स्थित प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल के निवास पर पहुंचकर उनकी पुत्री सुश्री सुरभि खंडेलवाल के निधन पर दुःख जताया। श्री काश्यप ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दुख की इस घड़ी में खंडेलवाल परिवार को शक्ति देने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की।
सुश्री सुरभि खंडेलवाल का का गत दिवस असामयिक निधन हो गया था। श्री काश्यप स्वर्गीय सुरभि की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए और श्रद्धांजलि अर्पित की।

