कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने ज्ञानोदय अभियान में 5 लाख 94 हजार की बेन्च प्रदान की
रतलाम,01 अप्रैल(इ खबर टुडे)। जिले में विद्यालयों को टाट पट्टी मुक्त करने के लिए चलाये जा रहे ज्ञानोदय अभियान में अधिकारियों/कर्मचारियों सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा भी बढ- चढ कर सहयोग किया जा रहा है। रतलाम शहर विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं कैबिनेट मंत्री एवं सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री मध्यप्रदेश शासन चेतन्य काश्यप ने अपनी विधायक निधि से 5 लाख 94 हजार रुपए स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए फर्नीचर( बेंच) की व्यवस्था हेतु स्वीकृत की है।
उल्लेखनीय है कि जिले मे कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह व सीईओ जिला पंचायत सुश्री वैशाली जैन के मार्गदर्शन में प्राथमिक विद्यालयों की दशा सुधारने एवं टाट पट्टी मुक्त बनाने के उद्देश्य से ज्ञानोदय अभियान चलाया जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र रतलाम शहर 220 के 15 स्कूलों के लिए 5 लाख 94 हजार रुपए की राशि विधायक निधि से स्वीकृत की गई है।
क्षेत्र के प्रा. विद्यालय सुभाष नगर, प्रा. विद्यालय श्री शारदा, प्रा. विद्यालय राजेंद्र, प्रा. विद्यालय नूतन, शा. प्रा. विद्यालय रविंद्र, प्रा. विद्यालय जवाहर, प्रा. विद्यालय बिरयाखेड़ी, प्रा. विद्यालय गांधीनगर, प्रा. विद्यालय प्रताप नगर, प्रा. विद्यालय विनोबा इंग्लिश मीडियम, प्रा. विद्यालय ब्राह्मणवास होमगार्ड कॉलोनी, प्रा. विद्यालय खेतलपुर, प्रा. विद्यालय लोकमान्य तिलक, शा.प्रा. विद्यालय करमदी, प्रा. विद्यालय मथुरी में छात्र छात्राओं के बैठने के लिए फर्नीचर व्यवस्था प्रदान की गई ।

