Movie prime
निर्वाचक नामावली गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने ली मंडलों की बैठक
 
 

रतलाम, 30 अक्टूंबर(इ खबर टुडे)। निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने रतलाम विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्षों की बैठक ली। 

इसमें जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, महामंत्री जयवंत कोठारी, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, सोना शर्मा, नंदकिशोर पंवार के साथ मंडल महामंत्री हेमंत राहोरी, विवेक शर्मा, आकाश खड़के, संदीप मौर्य, निखिल बोरीवाल, आयुषी सांकला, भावना गुर्जर, भूपेंद्र कावड़िया आदि उपस्थित रहे। 

मंत्री श्री काश्यप ने सभी को निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में भारतीय जनता पार्टी के जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता इसमें न छूटे। शासन द्वारा इसे लेकर अभियान चलाया जाना है। भाजपा संगठन के कार्यकर्ता भी सक्रिय भूमिका निभाए, जिससे कि उक्त कार्य आसानी से जल्द पूरा हो सके।