सटोरिए पप्पू सेंक्सी को व्यापारी ने दी जान से मारने की धमकी, व्हाट्सएप पर भेजी अश्लील गालियां व वॉइस मैसेज; केस दर्ज
रतलाम,25 अगस्त(इ खबर टुडे)। शहर के घास बाजार निवासी और सराफा कारोबारी राकेश सकलेचा उर्फ पप्पू सेंक्सी को जान से मारने की धमकी देने और व्हाट्सएप पर अश्लील गालियां देने का मामला सामने आया है। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी व्यापारी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी राकेश सकलेचा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते दिन सोमवार की रात लगभग 10:16 बजे वे अपने घर पर थे, तभी उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक वॉइस कॉल आई जिसे उन्होंने रिसीव नहीं किया। इसके बाद 10:18 बजे आरोपी नितेश उर्फ पिंकू मिर्ची के नंबर से करीब 10 वॉइस मैसेज आए।
जब फरियादी ने वॉइस रिकॉर्डिंग सुनी तो उसमें आरोपी नितेश उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा था तथा मां-बहन की गन्दी - गन्दी अश्लील गालियां दे रहा था। कुछ समय बाद आरोपी ने व्हाट्सएप से वे रिकॉर्डिंग डिलीट भी कर दीं।
घटना के बाद फरियादी अपने दोस्त सतीश कटारिया और विशाल दुग्गड़ के साथ थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की लिखित सूचना दी। फरियादी ने शिकायत के साथ व्हाट्सएप मैसेज के 5 पेज के स्क्रीनशॉट और पेनड्राइव में वॉइस रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस अब वॉइस मैसेज और रिकॉर्डिंग के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई कर रही है।

