Movie prime

रतलाम / तालाब में मिले दो अज्ञात युवकों के शव, क्षैत्र में फैली सनसनी

 
 

रतलाम,18अप्रैल(इ खबर टुडे)। जिले के करमदी क्षेत्र स्थित मथुरी तालाब में दो युवकों के डूबने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शनिवार को तालाब में शव दिखने की सूचना के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और गोताखोरों की मदद से दोनों शवों को पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बरामद किए गए दोनों शव पुरुषों के हैं, जिनकी उम्र लगभग 30 से 32 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। मौके पर प्राथमिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया है। समाचार लिखे जाने तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

​हर एंगल से हो रही है जांच
​मामला संदिग्ध होने के कारण पुलिस प्रशासन इसे केवल सामान्य दुर्घटना मानकर नहीं चल रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस हत्या आत्महत्या या हादसा सभी एंगल से जांच में जुटी हुई है।

​माणक चौक थाना प्रभारी पतीराम डावरे के अनुसार "शवों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों और समय का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल सभी पहलुओं पर गहनता से जांच की जा रही है।"

colony

​इस घटना के बाद से करमदी और आसपास के गांवों में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस आसपास के थाना क्षेत्रों में गुमशुदगी की रिपोर्टों का भी मिलान कर रही है ताकि मृतकों की पहचान जल्द से जल्द हो सके।