Movie prime

 रतलाम / मामूली बात पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और बेल्ट से जमकर हुई मारपीट

 
 

रतलाम, 01 जून (इ खबर टुडे)। जिले के नामली थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों के दो गुट मामूली बात को लेकर आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों, काठियावाड़ी और बेल्ट से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सरेराह हुई इस मारपीट से इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

​घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दुकानों के बाहर और सड़क पर दर्जनों युवक एक-दूसरे पर बेल्ट और डंडे बरसा रहे हैं। चीख-पुकार और हंगामे के बीच आसपास के दुकानदार और राहगीर सहम गए।

​पुलिस ने दर्ज किया मामला
​घटना की सूचना मिलते ही नामली थाना पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस के अनुसार, विवाद उस समय हुआ जब मजदूर फैक्ट्री में काम खत्म करके लौट रहे थे, तभी किसी बात पर उनमें कहासुनी हो गई। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों ही पक्षों के कुल 6 लोगों के खिलाफ धारा 151 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।