Movie prime

 भाजपा जिला पदाधिकारियों की घोषणा,महेश सोनी और जयवंत कोठारी महामंत्री बनाए गए 

 
 

रतलाम 22 सितम्बर (इ खबर टुडे)।  भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने प्रदेश अध्यक्ष   हेमंत खंडेलवाल की सहमति से जिला पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। भाजपा के जिला महामंत्री महेश सोनी एवं जयवंत कोठारी बनाए गए है। इसके साथ 8 जिला उपाध्यक्ष , 6 मंत्री कोषाध्यक्ष, सह कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री व सह कार्यालय मंत्री भी घोषित किए गए है। इसी के साथ भाजपा के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के लिए जिला टोली की भी घोषणा कर दी गई है। 

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि नई जिला कार्यकारिणी मे क्रांति जोशी, प्रदीप चैधरी, अनिता कटारिया, पदमा जायसवाल, कीर्तिषरण सिंह , प्रहलाद राठौर , विप्लव जैन, सोनू यादव को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। अशोक पण्डिया, प्रताप सिंह,अनुज शर्मा, कैलाशी  बाई चारेल, रूकमणी हाडा, राजेन्द्र शांतिलाल पाटीदार को जिला मंत्री, पवन सोमानी को कोषाध्यक्ष, राजेन्द्र पाटीदार होस्टल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इसी प्रकार मनोज शर्मा को कार्यालय मंत्री एवं राजेंद्र सिंह डोडिया व अखिलेश सिंह को सह कार्यालय मंत्री बनाया गया है।
 

जिला टोली का गठन

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के लिए जिला टोली का गठन किया है। यह अभियान 25 सितम्बर से 25 दिसंबर 2025 तक आयोजित होगा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि जिला टोली में महेश सोनी संयोजक, शैलेंद्र डागा, पदमा जायसवाल और रजनीश जैन सह संयोजक बनाए गए है।