Movie prime

 युवा संगठन अर्जुन नगर एवं दिलीप नगर द्वारा भारत रत्न डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 134वी जन्मजयंती मनाई गई 

 
 

रतलाम ,14  अप्रैल(इ खबर टुडे )  भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 134वी जन्मजयंती आज रतलाम के युवा संगठन अर्जुन नगर एवं दिलीप नगर  के कार्यकर्ता के  द्वारा मनाई गई। 

जानकारी के अनुसार अर्जुन नगर स्थित पानी की टंकी पर    डॉ.भीमराव अम्बेडकर  की तस्वीर पर  माल्यार्पण  कर पुष्प अर्पित किये गये। इस दौरान बाबूलाल मालवी बोडिना द्वारा माल्यार्पण किया गया। वही उपस्थित कार्यकर्ता राजेंद्र चौहान ,शैतान सिंह हाडा ,दिनेश निनामा, विमल प्रजापत ,चतुर्भुज सेन, नाहर सिंह मईड़ा एवं  विक्रम भंवर ने  तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर अम्बेडकर जी को स्मरण किया।