Movie prime

  अवैध शराब का परिवहन करते जिलाबदर आरोपी को उसके साथी सहित सालाखेड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार

 
 

 रतलाम,30 जनवरी(इ खबर टुडे)। शहर की स्टेशन रोड पुलिस ने जिलाबदर किये गए एक बदमाश को अवैध शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी  मात्रा में अवैध शराब जब्त की है। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार स्टेशन रोड थाना अंतर्गत सालाखेड़ी पुलिस  चौकी के  प्रभारी उनि0 जगदीश यादव ने मुखबिर सुचना के आधार पर अपनी टीम के साथ अवैध शराब का परिवहन करते जिलाबदर आरोपी मुकेश बंजारा पिता लक्ष्मण बंजारा नि. बजरंग नगर रतलाम व उसके साथी बलराम चौधरी पिता मोतीलाल चौधरी को अवैध शराब का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया। जिलाबदर आरोपी मुकेश बंजारा व उसका  साथी रिंग रोड महाकाली ढाबे के पास ग्राम सज्जनपाडा  एक कार टाटा टिगौर वाहन क्रं. एम.पी. 43 सी.ए. 6427 से 5 पेटी देशी प्लेन शराब व 4 पेटी बीयर कुल 9 पेटी लेकर जा रहा था कि उसी समय आरोपीगण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 


गिरफ्तार आरोपी

 1.  मुकेश बंजारा पिता लक्ष्मण उर्फ शांतिलाल बंजारा उम्र 36 वर्ष नि. बजरंग नगर रतलाम 
 2. बलराम पिता मोतीलाल चौधरी उम्र 23 वर्ष नि. ग्राम भाटी बडोदिया थाना बिलपांक रतलाम जिला रतलाम 

जप्त मश्रुका

  एक टाटा टिगौर वाहन क्रं. एमपी 43 सीए 6427 मय 5 पेटी देशी प्लेन शराब जिसमें प्रत्येक क्वार्टर 180 एम.एल. का भरा हुआ व 3 पेटी व 18 नग केन बीयर पावर 10000 सुपर स्ट्रांग टीन पैक वाली बीयर 500 एम.एल वाली कुल जप्त शराब 88 बल्क लीटर कुल जप्त मशरूका कीमती 2,36780/- रुपये।

सराहनीय भूमिका 

जिलाबदर आरोपी को गिरफ्तार करने में  निरीक्षक जितेन्द्र सिंह जादौन (थाना प्रभारी थाना स्टेशन रोड रतलाम), उनि0 जगदीश यादव चौकी प्रभारी सालाखेडी थाना स्टेशन रोड रतलाम, सउनि बबलू डागा, प्र0आर0 237 विजय मीणा, प्र0आर0 636 अलेक्जेंडर राय, प्र0आर0 908 निलेश पाठक, प्र0आर0 299 सरदार सिंह, आर0 315 दीपक मकवाना एवं आर0 855 प्रदीप वैष्णव एवं महिला आर0 986 प्रतिभा परिहार की सराहनीय भूमिका रही ।