अब नियमित रूप से चलेगी बांद्रा टर्मिनस –जबलपुर एवं अजमेर - बान्द्रा टर्मिनस हॉलिडे स्पेशल
रतलाम, 21 मई(इ खबर टुडे)। यात्रियों की सुविधा एवं बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे द्वारा वर्तमान में स्पेशल ट्रेन के रूप में संचालित गाड़ियों का नियमितीकरण करते हुए इन्हें स्थायी रूप से संचालित करने का निर्णय लिया गया है। इसके अंतर्गत ट्रेन संख्या 20163/20164 बांद्रा टर्मिनस–जबलपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस तथा ट्रेन संख्या 19625/19626 अजमेर–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस का नियमित संचालन किया जाएगा।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है :-
1. ट्रेन संख्या 20163/20164 बांद्रा टर्मिनस–जबलपुर एक्सप्रेस
ट्रेन संख्या 20163 बांद्रा टर्मिनस–जबलपुर एक्सप्रेस 30 मई 2026 से प्रत्येक शनिवार को बांद्रा टर्मिनस से 16.30 बजे प्रस्थान कर रतलाम मंडल के रतलाम (02.45/02.50 रविवार), उज्जैन (05.10/05.15) होते हुए अगले दिन 15.10 बजे जबलपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 20164 जबलपुर–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 29 मई 2026 से प्रत्येक शुक्रवार को जबलपुर से 17.00 बजे प्रस्थान कर रतलाम मंडल के उज्जैन (02.10/02.12) एवं रतलाम (03.50/03.55 शनिवार) होते हुए अगले दिन 14.15 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर श्रेणी तथा द्वितीय श्रेणी के सामान्य कोच होंगे।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली , वापी, सूरत , वडोदरा, रतलाम, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, भोपाल , नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया एवं नरसिंहपुर स्टेशनों पर ठहरेगी।
2. गाड़ी संख्या 19625/19626 अजमेर - बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस
गाड़ी संख्या 19625 अजमेर - बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 24 मई 2026 रविवार को अजमेर से 06.35 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम स्टेशन(17.30/17.40 रविवार) होते हुए 04.20 बजे सोमवार को बान्द्रा टर्मिनस पहुँचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19626 बान्द्रा टर्मिनस – अजमेर एक्सप्रेस 25 मई 2026 सोमवार को बान्द्रा टर्मिनस से 08.35 बजे चलकर रतलाम मंडल के रतलाम स्टेशन(21.05/21.15 सोमवार) होते हुए मंगलवार को 09.10 बजे अजमेर पहुँचेगी।
इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में किशनगढ़, जयपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंजमंडी, भवानीमंडी, विक्रमगढ़ आलोट, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी एवं बोरीवली स्टेशनों पर ठहरेगी।
इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, एसी 3-टियर (इकोनोमी) स्लीपर श्रेणी तथा द्वितीय श्रेणी के सामान्य कोच होंगे।
ट्रेनों के ठहराव,संरचना और समय के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए यात्रीकृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं। इसके साथ ही यात्री रेलवन ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

