Movie prime

 बलवंत भाटी को मिली बड़ी ज़िम्मेदारी, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री बने

 
 

रतलाम,22 मार्च(इ खबर टुडे)। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत रतलाम के सक्रिय और अनुभवी नेता बलवंत भाटी को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।

बलवंत भाटी लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। वे भाजपा के दो बार जिला उपाध्यक्ष तथा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। साथ ही वे रतलाम के महापौर पद एवं जिला अध्यक्ष के प्रबल दावेदारों में भी शामिल रहे हैं।

पार्टी नेतृत्व ने उनके संगठनात्मक अनुभव, समर्पण और कार्यशैली को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से पिछड़ा वर्ग मोर्चा को प्रदेश स्तर पर और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

नियुक्ति के पश्चात बलवंत भाटी ने पार्टी के प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करेंगे।